{"_id":"5aa553044f1c1bb7758b4ca1","slug":"121520784132-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19937 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19937 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण के तहत 19,937 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। जिसमें पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को दवाई पिलाई गई। पहला चरण 28 जनवरी को चलाया गया। जिसमें जिसमें 36,300 बच्चों को खुराक पिलाई गई।
वहीं दूसरा चरण में रविवार को चलाया गया। इसके लिए 282 बूथ स्थापित किए गए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 1128 सदस्यीय दल की तैनाती की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सवित्री कटवाल का कहना है कि अभियान के दूसरे चरण के तहत रविवार को 19,937 बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की खुराक पिलाई गई। वहीं नागरिक अस्पताल नादौन में खंड चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कौशल ने पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. कौशल ने कहा कि खंड नादौन में इस बार लगभग 5500 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है और 36 पोलियो बूथ लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किन्हीं कारणों से 11 मार्च को पोलियो की खुराक लेने से छूट जाएंगे। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की 72 टीमें घर घर जाकर आगामी 2 दिनों में पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उधर, नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित अभियान के तहत बच्चों को दो बूंद जिंदगी पोलियो की दवाई पिलाई गई। ग्राम पंचायत कश्मीर, नारा, श्रेणी, भराड़ी माता, टाप, कोटड़ी आदि में दवाई पिलाई गई। इस कार्यक्रम में 4500 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। जिसमें नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय स्वयंसेवी ज्योति शर्मा ने भी अपना पूरा सहयोग दिया।