फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाजपा महामंत्री के बेटे ने की आत्महत्या

भाजपा महामंत्री के बेटे ने की आत्महत्या

Wed, 24 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जिला भाजपा महामंत्री और ग्राम पंचायत समीरपुर की प्रधान के बेटे ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। बेटे की मौत की खबर से अवाहदेवी पंचायत में शोक की लहर है। मृतक छात्र की पहचान अनमोल ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर के रूप में हुई है। राकेश ठाकुर जिला भाजपा हमीरपुर के महामंत्री हैं, जबकि उनकी पत्नी अनीता ठाकुर वर्तमान में समीरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। राकेश ठाकुर भी इससे पहले दो बार पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। राकेश ठाकुर और अनीता ठाकुर दोनों काफी मिलनसार हैं और इलाके में अच्छा खासा रसूख है।
विज्ञापन

राकेश ठाकुर के दो बच्चे हैं, जिनमें अनमोल छोटा है, जबकि बेटी एमएससी की पढ़ाई कर रही है। अनमोल ठाकुर (20) जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट सोलन में बीटेक कर रहा था। 5 जनवरी 1998 को राकेश ठाकुर निवासी समीरपुर के घर में जन्मे अनमोल ठाकुर ने 24 जनवरी 2018 को अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मंगलवार को अनमोल ने अपने माता-पिता को मिलने के लिए अपने पास बुलाया था। वह कॉलेज के साथ पीजी में रहता था। बुधवार सुबह अनमोल के माता-पिता उससे मिलने वाकनाघाट यूनिवर्सिटी के लिए निकले। जैसे ही वह वहां करीब 12 बजे वहां पर पहुंचे तो उसने अपने कमरे को बंद करके फंदा लगा लिया था। जैसे-तैसे उन्होंने कमरा खोला तो वह अंदर कमरे में झूल रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed