{"_id":"5a2ac32d4f1c1bca678c05d7","slug":"121512751917-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक कमेटी ही सहकारी सभा का आईना : जरियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक कमेटी ही सहकारी सभा का आईना : जरियाल
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला सहकारी विकास संघ के मुख्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को पक्का भरो में किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने की। शिविर में प्रशिक्षक सुरेश जरियाल मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य तौर पर सहकारी सभाओं में नई प्रबंधक कमेटियों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सुरेश जरियाल ने कहा कि प्रबंधन कमेटी ही सही मायने में सहकारी सभा का आईना होती है।
सहकारी सभा को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रबंधक कमेटी ही जिम्मेवार रहती है। सुरेश जरियाल ने कहा कि अगर प्रबंधक कमेटी सही तरीके से सहकारी सभा का संचालन करती है और जो नियम सहकारी सभा ने पंजीकृत सभाएं में शुरू में जमा करवाए होते हैं, उस पर उनको पूर्ण रूप से अपनाया जाए। इस मौके पर जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष यशवीर पटियाल, टौणी देवी ब्लॉक के सहकारिता निरीक्षक कौशल, जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक विशाल पठानिया, देवराज शर्मा, जिला सहकारी विकास संघ के प्रबंधक दलीप चंद के अतिरिक्त देशराज ठाकुर, सहकारी सभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सदस्य उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण शिविर में हमीरपुर जोन से नवनियुक्त सहकारी सभाओं में प्रबंधक कमेटियों को बुलाया गया था, जिसमें गसोता, बोहणी, मति टीहरा, झनियारी देवी, डिडवीं टिक्कर के साथ सहकारी सभा के सचिवों को भी प्रशिक्षण लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।