{"_id":"5a27e60a4f1c1bd0408bb0eb","slug":"121512564234-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ का दिया संदेश
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्र सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं का वार्षिक समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद डोगरा ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्कूल प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि व उपस्थित लोगों को स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। आंचल और सहेलियों ने वंदे मातरम् पर प्रस्तुति देकर देश भक्ति की अलख जगाई। शीतल और सहेलियों ने स्वागत गीत, वंशिका और सहेलियों ने नाटी.. काला घागरा सियाई के.. अमन और साथियों ने नशा निवारण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर लघुनाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। मेधावियों में अनमोल, मनीषा, मीनाक्षी, रीतिका, नरेंद्र, ईशा, सुनैना, शशिकांत, शबनम, प्रीति राणा, शीतल, रोहित, दीक्षा, संदीप, अभिषेक, अकांक्षा, शैलजा, अंकू, आशिमा, अंकिता, आंचल, रजनी, अक्षय, सुजाता, कंगना, पूजा, प्रियंका, ज्योति, प्रकृति, सचिन, विवेक, निशांत, अनिकेत, निशा, नितिका, पारूल ने पुरस्कार प्राप्त किए। इस मौके पर मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम वाले बच्चों को 1100 रुपये व स्कूल उत्थान के लिए 5100 रुपये भेंट किए। कार्यक्रम में राकेश नंदा, रणजीत सिंह, संजीव कुमार, मंजुला चौधरी, सुरेश कुमार, कश्मीर सिंह, प्रकाश चंद, पंकज राणा, शिव कुमार, तरूणा व शिक्षा सहित बच्चों के अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन