{"_id":"6404ebc9eb4e5b35f0055c14","slug":"12-thousand-devotees-paid-obeisance-in-babas-court-in-two-days-hamirpur-hp-news-c-19-1-80014-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में बाबा के दरबार में 12 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में बाबा के दरबार में 12 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दो दिन में 12 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास के मेलों का विधिवत शुभारंभ 14 मार्च को सक्रांति के दिन होगा लेकिन पंजाब, हरियाणा, अमृतसर और लुधियाना से बाबा के भक्तों ने अपनी उपस्थिति बाबा के दरबार में देना शुरू कर दी है।
शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में बाबा के भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर हाथों में रोट और प्रसाद की टोकरियां उठाए घंटों इंतजार करने के बाद बाबा की गुफा में अपना शीश नवाया।
बाबा के दर में भक्तों की यह भीड़ चैत्र मास के मेलों की शुरुआत और अगले दो माह तक लगी रहती है। शनिवार और रविवार को पूरा वर्ष ही बाबा के दर में आने वाले भक्तों की भीड़ होती है। वहीं, चैत्र मास के मेलों में आने वाले लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को हर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास और बड़सर प्रशासन ने कमर कस ली है। मेलों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों की सुरक्षा के लिए इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन भक्तों को जो मेलों के दौरान पीने के पानी, शौच जाने के लिए सुलभ शौचालयों की कमी और गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाना आसान नहीं है। बाबा बालक नाथ मंदिर के मुख्य द्वार गेट नंबर एक से शाहतलाई मंदिर तक करीब चार किलोमीटर सड़क के किनारे पीने के पानी और सुलभ शौचालयों की उचित व्यवस्था नहीं है। बाबा के दर पर आने वाले भक्तों ने मंदिर न्यास और मंदिर प्रशासन से गुहार लगाई है कि सभी रोट और प्रसाद बेचने वालों को निर्देश दिए जाएं कि वह अपनी दुकान में मोटे अक्षरों में प्रति रोट और प्रसाद की मात्रा की कीमत सूची लगाना सुनिश्चित करें। वहीं पानी की उचित व्यवस्था करने की भी मांग की। बड़सर, सलौणी और शाहतलाई सड़क से बड़े बड़े झंडे लगाकर आने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर भी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं इस बारे बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि चैत्र मेलों के दौरान देश-विदेश और अन्य राज्यों से आने वाले भक्तों के लिए उनके रहने, खाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में सभी संंबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी एसडीएम शशि पाल ने कहा कि चैत्र मेलों के दौरान बाबा के भक्तों के रहने, खाने और उनकी गाड़ियों की पार्किंग के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। पीने के पानी और अन्य शौचालय संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बाबा के भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए मंदिर न्यास और प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है।