फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12 posts created for Mandal Kanjyan, Bharedi and Sameerpur section of Jal Shakti Department

Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग के मंडल कंज्याण, भरेड़ी और समीरपुर सेक्शन के लिए 12 पद सृजित

Fri, 06 Sep 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पद आउटसोर्स के आधार पर भरेगा जल शक्ति विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के जल शक्ति विभाग के मंडल कंज्याण और भरेड़ी व समीरपुर सेक्शन में एक सहायक अभियंता व दो कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों के 9 पद सृजित किए हैं। इससे जल शक्ति विभाग का कंज्याण उपमंडल और दो सेक्शन भरेड़ी और समीरपुर का कार्य सुचारू रूप से चलेगा। प्रदेश सरकार के आदेश पर जल शक्ति विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी महिपाल वर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में कंज्याण उपमंडल के लिए सहायक अभियंता सिविल का एक पद, वरिष्ठ सहायक, जेओए आईटी, क्लर्क का एक-एक पद सृजित किया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारी का पद आउटसोर्स से भरा जाएगा। इसी तरह जल शक्ति विभाग भरेड़ी सेक्शन के लिए कनिष्ठ अभियंता सिविल का एक पद, वर्क इंस्पेक्टर, सर्वेयर का एक पद व एक चौकीदार का पद आउटसोर्स के रूप में भरा जाएगा। इसी तरह समीरपुर सेक्शन के लिए भी कनिष्ठ अभियंता सिविल एक पद, वर्क इंस्पेक्टर, सर्वेयर का एक पद व एक चौकीदार का पद आउटसोर्स के रूप में सृजित किया गया है। इन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान करने पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता शर्मा, कंज्याण पंचायत प्रधान संदीप चौहान, पूर्व प्रधान पवन कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व भोरंज के विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। मुख्यमंत्री सुक्खू की घोषणा के बाद अब सरकार ने कंज्याण उप मंडल व भरेड़ी और समीरपुर सेक्शन के लिए सहायक अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों के 11 पद सृजित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed