फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12 hours black out in Barsar constituency

बड़सर क्षेत्र में 12 घंटे से ब्लैक आउट

Tue, 07 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Tue, 07 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
12 hours black out in Barsar constituency
ब्‍लैक आउट। - फोटो : demo pics

बड़सर क्षेत्र सोमवार देर शाम को तेज आंधी से कई पेड़ उखड़ गए जिससे बिजली के तार टूट गए। कई क्षेत्रों में बिजली तार टूटने से बिजली ठप रही। बड़सर क्षेत्र में बिजली तार टूटने से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलना पड़ी। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की। सोमवार देर शाम को तेज आंधी से कई पेड़ों के गिरने और बिजली तारों के टूटने की सूचना है।
विज्ञापन


हरसौर क्षेत्र में पेड़ गिरने से रात करीब 10 बजे से बिजली बंद हो गई जो सुबह करीब 11 बजे बहाल हो पाई। इससे बणी, बड़सर, गारली पेयजल योजना का पानी भी नहीं उठाया जा सका। इससे नलों में पेयजल सप्लाई भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैहरे, बड़सर, बणी, दांदड़ू क्षेत्र में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद रही। गारली पंचायत के लोअर खज्जियां में रात को बिजली बंद रही। ग्रामीणों ने बिजली बहाल करने के बारे में शिकायत दर्ज करवाई है।

क्षेत्र के लोगों में पूर्व उपप्रधान सोमदत्त शर्मा, जय राम, शंभू दत्त, राजेश कुमार आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति नहीं होने से उन्हें परेशानी झेलना पड़ी। मंगलवार को पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।


बिजली बोर्ड बड़सर के अधिशासी अभियंता सुरेश पटियाल ने बताया कि आंधी के कारण कई स्थानों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हरसौर में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटे हैं। हालांकि, इसे बाद में बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed