{"_id":"6626544f415d0fd5ae0d0e49","slug":"12-children-from-private-schools-took-admission-in-darvyar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126159-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दरव्यार में निजी स्कूलों के 12 बच्चों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दरव्यार में निजी स्कूलों के 12 बच्चों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरव्यार में निजी स्कूलों के 12 बच्चों ने छठी, नौवीं और जमा एक कक्षा में प्रवेश लिया है। इससे स्कूल में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि अभिभावकों ने सरकारी स्कूलों के प्रति अपना विश्वास जता कर बच्चों को यहां दाखिला करवाया है। इससे स्कूल में बच्चों की संख्या करीब 110 तक पहुंच गई और अभी भी बच्चे दाखिला ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र का स्कूल होने के कारण बच्चों को गुणात्मक और संस्कारयुक्त शिक्षा देने का कार्य अध्यापकों की टीम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों व बच्चों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुभवी अध्यापकों को गुणात्मक शिक्षा के लिए पूर्ण सहयोग मिलेगा। निजी स्कूल से आये बच्चों का स्कूल में प्रवेश लेने पर स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ अध्यापक डीईपी राजेश कुमार, टीजीटी राजेश व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। उधर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि दरव्यार स्कूल में अनुभवी अध्यापकों को बदौलत अभिभावकों में स्कूल के प्रति विश्वास बढ़ा है। इससे बच्चों को चहुंमुखी विकास होगा।