फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्वीप के अतंर्गत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया

स्वीप के अतंर्गत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया

Wed, 27 Mar 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित बनाने के दृष्टिगत स्वीप के तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। जिसकी शुरुआत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रिचा वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता को सुनिश्चित बनाना है। युवा मतदाताओं को जागरूक और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यालय परिसर के समीप दीवार पर एक शपथ पत्र लगाया गया है जिसमें आओ हम सभी शपथ लें कि लोकसभा चुनाव-2019 में अपने मत का अवश्य प्रयोग करेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए एक सशक्त सरकार गठन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे आदि संदेश अंकित किए हैं। उन्होंने लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके जिले के नवयुवक अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम, सहायक आयुक्त सुनैना शर्मा, उपमंडलाधिकारी (नागरिक) शशिपाल नेगी तथा वहां उपस्थित कर्मचारियों और अन्य लोगों ने इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन


प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम स्थगित
हमीरपुर। उपमंडलाधिकारी भोरंज राहुल चौहान ने बताया कि 28 मार्च 2019 को ग्राम पंचायत भोरंज में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन, किन्हीं अपरिहार्य कार्यों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed