{"_id":"5c83f84dbdec2214114a251d","slug":"11552152653-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में नहीं थम रहे नकल करने के मामले, जिला में चार और छात्र पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं में नहीं थम रहे नकल करने के मामले, जिला में चार और छात्र पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शनिवार को आयोजित संस्कृत के पेपर में विभाग के उड़नदस्तों ने नादौन में नकल करते हुए एसओएस के चार छात्रों को पकड़ा है। शिक्षा विभाग के उच्चतर शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने शाम के सत्र में नादौन स्कूल में हो रही एसओएस परीक्षा में चार छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।
शिक्षा विभाग इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगा। इससे पूर्व जिला में बारहवीं कक्षा के पहले पेपर के दिन ही नकल के छह मामले सामने आए थे। जबकि शुक्रवार को पांच छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए थे। शनिवार को पकड़े चार मामलों सहित अब तक जिले में कुल 15 मामले पकड़े जा चुके हैं। सीसीटीवी होने के बावजूद छात्र नकल सामग्री लेकर परीक्षा केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इसके साथ निरीक्षण विंग की टीम ने भी शनिवार को दो स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें दोनों स्कूलों में सब कुछ ठीक पाया गया। उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा हमीरपुर जसवंत सिंह ने कहा कि शाम के सत्र में नादौन स्कूल में एसओएस परीक्षा दे रहे चार छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा है। उधर, निरीक्षण विंग के उपनिदेशक अजय पटियाल का कहना है कि एसओएस के परीक्षा केंद्रों में नकल करने के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह एसओएस परीक्षा केंद्रों में सही ढंग से मॉनिटरिंग करें ताकि, आगामी पेपरों में नकल पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।