{"_id":"5c800d47bdec2213fe5d196c","slug":"11551895879-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि को बढ़ावा दें लोग, योजनाओं का उठाएं लाभ: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि को बढ़ावा दें लोग, योजनाओं का उठाएं लाभ: धूमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ग्राम पंचायत चंबोह में कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान मेले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए न केवल किसान सम्मान निधि योजना लागू की बल्कि इस योजना के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त भी दे दी है। इससे देश के साढ़े बारह करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक देश के सभी किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य से किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है, जो सराहनीय कदम है।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है। सब लोग इन योजनाओं का लाभ उठाएं और कृषि को बढ़ावा दें। अधिकतर लोगों ने कृषि करना छोड़ दी है, खेतों में पसीना बहाना छोड़ दिया, जीवन शैली बदल दी है, परिणाम स्वरूप वह बीमारियों और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री राकेश ठाकुर, कर्नल चेत राम चोहान, देश राज शर्मा, बगवाड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान संजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।