फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला मे नकल करते हुए पकड़े छह छात्र

जिला मे नकल करते हुए पकड़े छह छात्र

Wed, 06 Mar 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बैठे जिले के 6888 छात्रों में से विभाग के उड़नदस्तों ने नकल करते एसओएस (स्टेट ओपन स्कूल) के छह छात्रों को पकड़ा है। इनमें से चार छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर और दो छात्र गलोड़ स्कूल में पकड़े गए हैं। बड़सर में शिक्षा विभाग के प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने शाम के सत्र में बड़सर स्कूल में हो रही एसओएस परीक्षा में तीन लड़कों और एक लड़की को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। वहीं, शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने शाम के ही सत्र में गलोड़ स्कूल में एसओएस के दो छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगा। जिले में बारहवीं कक्षा के पहले पेपर के दिन ही नकल के छह मामले सामने आए हैं। सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद छात्र नकल सामग्री लेकर परीक्षा केंद्रों में पहुंच रहे हैं। वहीं, जिले में मट्हाणी स्कूल में चल रहे महिला परीक्षा केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई है। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग की टीमें सुबह के सत्र में तीन घंटों तक तीन परीक्षा केंद्रों में बैठी रहीं। वहीं, शाम के सत्र में विभाग की टीम एक परीक्षा केंद्र पर तीन घंटे बैठी रही। उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा हमीरपुर जसवंत सिंह ने कहा कि शाम के सत्र में बड़सर स्कूल में एसओएस परीक्षा दे रहे तीन लड़कों और एक लड़की को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गा है। उधर, निरीक्षण विंग के उपनिदेशक अजय पटियाल का कहना है कि सुबह के सत्र में तीन घंटे तीन परीक्षा केंद्रों में विभाग की टीम के प्रतिनिधि बैठे रहे। शाम के सत्र में गलोड़ स्कूल में चल रही एसओएस परीक्षा में दो छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

बाक्स...
आज परीक्षा देंगे दसवीं के 7448 छात्र
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत सात मार्च को दसवीं कक्षा के छात्रों का विज्ञान का पहला पेपर होगा किया। जिले के 7448 सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र यह परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग के उच्चतर, प्रारंभिक और निरीक्षण विंग की तीन टीमों सहित उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अगुवाई में पांच टीमें सक्रिय हैं। इसके अलावा बोर्ड की ओर से भी फ्लाइंग स्क्वायड परीक्षा केंद्रों की चेकिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed