{"_id":"5c3f5aa1bdec227390330c39","slug":"11547655841-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी पर मायके आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी पर मायके आई महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपमंडल नादौन की रहने वाली एक 28 वर्षीय विवाहिता की अचानक मौत हो गई। महिला कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल लाए। लेकिन बीच रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला अपने पीछे दो साल की बेटी छोड़ गई है। महिला का पति निजी वाहन चलाता है। बताया जा रहा है कि महिला 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व पर अपने मायके आई थी। इस दौरान पहले से बीमार चल रही महिला की तबीयत और खराब हो गई। जिसे बुधवार को हमीरपुर अस्पताल उपचार के लिए लाया गया लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया लेकिन यह मामला नादौन पुलिस के अधीन है, जिन्हें सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला की मौत बीमारी के कारण हुई है, लेकिन वीरवार को पोस्टमार्टम होने के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा।