{"_id":"5b8e8707867a5548435ed7db","slug":"11536067335-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीडीओ आवास के आंगन के समीप ठेका खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीडीओ आवास के आंगन के समीप ठेका खोलने की तैयारी
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी में अब आबकारी विभाग खंड विकास अधिकारी के आवास के आंगन के समीप ठेका खोलने पर आमादा हो गया है। जिसका फिर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया है। शराब का ठेका लोगों को यहां पर हरगिज मंजूर नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन न माना तो ग्रामीण फिर आंदोलन शुरू करने पर मजबूर हो जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार टौणी देवी के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन दिया है।
टौणी देवी में पहले मक्की के खेतों में ठेका खोल दिया था, जिसका छत्रैल के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया था तथा आंदोलन तक उतर आए थे। ग्रामीणों के विरोध के बाद यहां पर ठेके को बंद कर दिया गया। अब कुछ ही दूरी पर बीडीओ आवास के आंगन में टीननुमा शेड बनाकर ठेका खोलने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को टपरे पंचायत के उपप्रधान अजय कुमार के साथ ही प्रधान रजनीश कुमारी, बारीं की प्रधान बवीता के साथ ही ग्रामीणों रोशन लाल गुप्ता के साथ ही अन्य कई ने मौके पर पहुंचकर इसका जोरदार विरोध किया। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने टौणी देवी की तहसीलदार मीना देवी के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन भेजा है। जिसमें तत्काल ठेके को खोलने की प्रक्रिया को बंद करने का आग्रह किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि आबकारी विभाग इसी क्षेत्र में ठेके खेलने की जिद को छोड़ दे।