{"_id":"5b87fcb342c792466408d554","slug":"11535638707-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण ऐप से जुड़े जिले के 4000 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण ऐप से जुड़े जिले के 4000 लोग
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण ऐप से जिले के करीब 4000 लोग जुड़ गए हैं। इन लोगों ने इस ऐप के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित स्वच्छता की स्थिति की फीडबैक दी है। इस ऐप के माध्यम से देशभर के जिलों में स्वच्छता का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस ऐप को अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 31 अगस्त तक ऐप के माध्यम से लोग अपने अपने क्षेत्र के स्वच्छता से संबंधित चार प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। यह ऐप मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में एसएसजी 18 के नाम से उपलब्ध है। ऐप में स्वच्छता से संबंधित चार प्रश्न और व्यक्ति से संबंधित चार प्रश्न हैं। इन प्रश्नों के उत्तर देकर लोग स्वच्छता सर्वेक्षण का हिस्सा बन सकते हैं।
इसमें प्रश्नों के उत्तर देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। यह ऐप 31 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद सरकार को ऐप से स्वच्छता की फीडबैक मिलेगी। इसमें स्वच्छता अभियान से किस जिले में कितना फर्क पड़ा है, इस बात का पता चलेगा। पिछले वर्षों के मुकाबले सुधार हुआ है या नहीं, इस बारे में फीडबैक सरकार को मिलेगी। इसके बाद सरकार इस फीडबैक और केंद्र की टीम की ओर से किए गए सर्वे के आधार पर देशभर में स्वच्छता में अव्वल जिले को सम्मानित करेगी। लोग इस ऐप के माध्यम से अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की सही जानकारी सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इस संबंध में परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुनील चंदेल ने कहा कि जिले के बुधवार तक चार हजार लोग स्वच्छता ऐप से जुड़ चुके हैं। इन लोगों ने अपने क्षेत्र की स्वच्छता संबंधी फीडबैक दे दी है। उन्होंने लोगों से ऐप को डाउनलोड कर स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।