{"_id":"5abbc20e4f1c1bf3298b461f","slug":"11522254350-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में आईटीआई नौदान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में आईटीआई नौदान ने मारी बाजी
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई नादौन रैल में आयोजित पुरुष वर्ग की 12वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल में आईटीआई ज्वालाजी ने आईटीआई लंबूल को 2-1 से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में नादौन ने लंबलू को हराया। पहले सेमीफाइनल मैच में सुजानुपर ने लंबलू को 3-0 से पराजित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने कहा कि इन खेलों के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग से 12 पीईटी और डीपी को बुलाया गया है।
खो-खो के फाइनल मुकाबले में नादौन ने हसोर को 9-3 से पराजित किया। कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में भोरंज ने जौड़ेअंब को पराजित किया। वहीं लंबलू ने हसोर को 39-33 से पराजित किया। सेमीफाइनल में ज्वालाजी ने सुजानपुर को हराया। दूसरे मुकाबले में लंबलू ने नादौन का हराया। 100 मीटर में लंबलू प्रथम, नादौन द्वितीय, 400 मीटर में लंबलू प्रथम द्वितीय विश्वकर्मा, 800 मीटर में बणी प्रथम, लंबूल द्वितीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता का समापन 29 मार्च को किया जाएगा। इस मौके पर पुुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।