फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बजट के चार माह बाद भी टाउन हाल का नहीं बना नक्शा

बजट के चार माह बाद भी टाउन हाल का नहीं बना नक्शा

Sun, 07 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित टाउन हाल का अभी प्रारूप ही नहीं बन पाया है। टाउन हाल के निर्माण की शुरूआत के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान लोक निर्माण विभाग के समक्ष शिलान्यास के दौरान ही कर दिया गया था। पूर्व सरकार के समक्ष इसका शिलान्यास हुआ था। सुजानपुर शहर में विवाह शादी, सरकारी तथा गैर सरकारी समारोह के लिए टाउन हाल की जरूरत थी जिसकी सुविधा लोगों को मिलनी है। जनता की मांग पर पूर्व राज्य आपदा अधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने चार माह पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिलान्यास करवाया तथा 70 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान करवाया था।
विज्ञापन

भेजे गए प्रारूप के मुताबिक टाउन हाल में हाल, पार्किंग, किचन, बेडरूम आदि की व्यवस्था होगी। लेकिन अब महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्माण के लिए प्रारूप ही तैयार नहीं हो पाया है। इसको लेकर नगर परिषद सुजानपुर तथा लोक निर्माण विभाग एक दूसरे की जिम्मेवारी बता रहे हैं। नगर परिषद के जेई रजनीश त्रिवेदी का कहना है कि अनुमानित राशि का प्रारूप बनाया गया था। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ही इसका प्रारूप बनाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के जेई परविंद्र ठाकुर का कहना है कि नगर परिषद को प्रारूप बनाकर दिया जाएगा। इसके लिए 70 लाख की धनराशि जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed