{"_id":"5a4a5cc14f1c1b86698c4e56","slug":"11514822849-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर गूंजीं छह किलकारियां, दोगुनी हुई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर गूंजीं छह किलकारियां, दोगुनी हुई खुशी
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिलेभर में नए साल के जश्न के बीच छह बच्चों की किलकारियां भी गूंजी हैं। लोगों के घरों में एक साथ दो-दो खुशियों का जश्न मनाया गया। लोग एक-दूसरे को नववर्ष के जश्न के साथ बच्चों के इस दुनिया में आने की बधाइयां भी दे रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में नववर्ष वाले दिन कुल छह प्रसव हुए हैं। नए साल वाले दिन छह बच्चों ने इस दुनिया में आकर परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में जन्में छह नवजात में से पांच लड़के और एक लड़की शामिल है। साल के पहले दिन पैदा हुए इन बच्चों का जनमदिवस हर वर्ष साल के पहले दिन आएगा। हर वर्ष नए साल के जश्न के साथ-साथ बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। एक जनवरी को जन्मे इन बच्चों के जन्मदिन पर अस्पताल में नए साल की मिठाइयों के साथ साथ जन्मदिन की खुशी में भी मिठाइयां बांटी गईं। नए वर्ष वाले दिन सोमवार होने के चलते वर्ष का आरंभ इस बार बहुत शुभ माना जा रहा है। इस कारण सोमवार को जन्मे बच्चों का जन्म भी शुभ दिन में हुआ है। साल का पहला दिन अपने जन्मदिवस के रूप में मनाना अपने आप में ही रोचक है। उधर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शामा का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में नए साल वाले दिन छह बच्चों का जन्म हुआ है। इनमें पांच लड़के और एक लड़की शामिल है।