{"_id":"6713bdf0f193da1fd308d62e","slug":"114-year-old-khadku-reached-school-and-warned-students-about-drugs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-138874-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 114 वर्षीय खड़कू ने स्कूल पहुंचकर नशे से सचेत किए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 114 वर्षीय खड़कू ने स्कूल पहुंचकर नशे से सचेत किए विद्यार्थी
विज्ञापन
बुजुर्ग ने लंबी आयु के रहस्यों के बारे में दी
जानकारी
कहा, नित्य व्यायाम कर और चिंतामुक्त रहकर जी सकते हैं लंबी जिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उम्र के जिस पढ़ाव में बुजुर्ग घर में आराम करते हैं, उस पढ़ाव में वयोवृद्ध खड़कू राम एक अलग मिसाल पेश कर रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं। युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। उपमंडल भोरंज के तहत शहीद अंकुश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह जिला हमीरपुर में युवा क्लब सांस्कृतिक विकास मंच जाड़ के सौजन्य से एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में इलाके के वयोवृद्ध व्यक्ति खड़कू राम जिनकी आयु 114 वर्ष (जन्म वर्ष 1910) ने विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को अपनी लंबी आयु के रहस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि अच्छी सेहत के लिए खेलों में भाग लेना चाहिए। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। खेलों में भाग लेकर युवा नशे से दूर रह सकते हैं। उन्होंने अपनी तंदुरुस्ती का राज नित्य व्यायाम करना तथा चिंतामुक्त रहना बताया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर तथा सभी शिक्षकों ने इलाके की वयोवृद्ध हस्ती को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। वहीं, वयोवृद्ध ने विद्यालय के कक्षा प्रथम से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों को फल भी बांटें। इस मौके पर युवा क्लब सांस्कृतिक विकास मंच जाड़ के प्रधान वीर सिंह रणौत ने बताया कि संस्था इस प्रकार के आयोजन करवाती रहती है। उन्होंने बताया कि वयोवृद्ध खड़कू राम ने विद्यार्थियों को बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। वयोवद्ध खड़कू राम ने इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट के लिए 1000 रुपये भी दिए।