{"_id":"5ccdca22bdec220710357087","slug":"111556990498-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतरौट गांव में चार रिहायशी मकान चढ़े आग की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतरौट गांव में चार रिहायशी मकान चढ़े आग की भेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत कंज्याण के गांव चतरौट में चार रिहायशी मकान आग की भेेंट चढ़ गए। इस अग्निकांड में चार परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। आग की घटना से चारों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को 85000 रुपये फौरी राहत प्रदान की है।
फायर सीजन के साथ ही जिले में आग का तांडव भी शुरू हो गया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे कंज्याण पंचायत के चतरौट गांव में अचानक चार रिहायशी मकान आग की चपेट में आ गए। मकानों में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसमें योगराज पुत्र परसाराम के दो कमरे, तिलक राज पुत्र ज्ञान चंद शर्मा के दो कमरे, प्रीतम चंद पुत्र जिंदू राम के दो कमरे और हरिदत्त पुत्र परशुराम का एक कमरा जलकर राख हो गया है। योगराज बीपीएल परिवार से संबंधित है। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है।
शनिवार सुबह चारों परिवारों के सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे। घर में सिर्फ वृद्ध महिला ही थी। वृद्ध महिला ने घर में आग लगते देख शोर मचाना शुरू किया। महिला के शोर मचाने पर गांव के सभी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पानी से आग पर कुछ नियंत्रण पाया। इस दौरान लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक चारों घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस मौके पर भोरंज के एसडीएम राहुल चौहान और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम राहुल चौहान ने कहा कि चारों परिवारों को 85000 रुपये फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। एक माह तक भोजन की व्यवस्था, गैस एजेंसी की तरफ से सिलेंडर आदि की व्यवस्था भी की गई है। नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उचित मुआवजा और अन्य हर प्रकार की सहायता पीड़ित परिवारों को दी जाएगी। उधर, पुलिस थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।