{"_id":"5ca8ed51bdec2213ef2d2f9c","slug":"111554574673-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झनियारा में पेयजल का दुरुपयोग करने पर दो टूल्लू पंप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झनियारा में पेयजल का दुरुपयोग करने पर दो टूल्लू पंप जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल का दुरुपयोग करने वालों पर आईपीएच विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को झनियारा गांव का औचक निरीक्षण कर दो टीम ने टुल्लू पंप जब्त किए हैं। इसके साथ विभाग ने छह लोगों को पानी का दुरुपयोग न करने की चेतावनी देकर छोड़ा है। आईपीएच विभाग नादौन के अनुभाग दंगड़ी के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने झनियारा गांव का दौरा किया। औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ लोग पेयजल का प्रयोग मनरेगा के तहत बनाए गए वर्षा जल संग्रहण टैंक को भरने में कर रहे हैं।
इन टैंकों को भरने के बाद लोग इस पेयजल का प्रयोग फसल की सिंचाई करने में कर रहे हैं। विभाग ने इस पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को गांव का निरीक्षण किया और मौके पर दो टुल्लू पंप जब्त किए। विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। गर्मी का मौसम शुरू होते ही विभाग ने विभिन्न गांवों में पानी का दुरुपयोग करने पर पेयजल कनेक्शन काटने सहित टुल्लू पंप जब्त करने की मुहिम शुरू कर दी है। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह ने कहा कि पेयजल का दुरुपयोग करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह पेयजल का दुरुपयोग न करें। कुलदीप ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा