फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मतदान केंद्र पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा

मतदान केंद्र पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा

Mon, 11 Mar 2019 08:10 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में इस बार 13.09 लाख मतदाता प्रत्याशी की हार-जीत का फैसला करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,55,078, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6,54,395 है। 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले इस संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने कुल 1764 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर व्हील चेयर उपलब्ध करवाई जाएंगी। ताकि उन्हें मतदान करने में कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने सोमवार को कहा कि जिला हमीरपुर में कुल 528 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से पहली बार एक दिव्यांग कर्मियों व 10 महिला कर्मियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र होंगे। जिला के 284137 मतदाता हैं। 3924 नये मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला में 6 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। जहां पर पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री के जवान तैनात रहेंगे। 19 मई को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए 44 सेक्टर अधिकारी और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 2112 मतदान कार्मिक को मतदान करवाने के लिए नियुक्त किया जाएगा। एक प्रत्याशी अधिकतम केवल 70 लाख रुपये ही चुनाव पर खर्च कर सकेगा। चुनावी खर्च की निगरानी के लिए जिले में 45 टीमों का गठन किया गया है। इसमें 15 उड़नदस्ते ओर 15 स्थैतिक निगरानी दल शामिल हैं। जबकि 30 दलों द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले वाहनों पर जीपीआरएस सिस्टम स्थापित होंगे। ऊना, बिलासपुर, मंडी के धर्मपुर और कांगड़ा के देहरा समेत जिला हमीरपुर में मतों की गिनती हमीरपुर में होगी। इसके लिए हमीरपुर के बाल स्कूल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed