फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   छात्रों को दिए तनाव से दूर रहने के टिप्स

छात्रों को दिए तनाव से दूर रहने के टिप्स

Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर में मंगलवार के लिए विशेष काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से आए मनोरोग विशेषज्ञ डा. कमल प्रकाश एवं डा. शिवालिका ने छात्रों को तनाव मुक्ति के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जब तक आप अपने आप को मजबूत नहीं बनाएंगे, तब तक आप किसी भी काम को सही ढंग से नहीं कर पाएंगे। खुद ही सवाल करके खुद ही यह मान लेना कि मैं इस सवाल का उत्तर नहीं दे पाऊंगा यह गलत बात है। इसके अलावा उन्होंने तमाम ऐसी बातें जो बच्चों को तनाव मुक्त करें, उनके बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सैनिक स्कूल सुजानपुर के उप प्रधानाचार्य विंग कमांडर कर्नल जसकरण सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परीक्षा को छात्र तब तक सही तरीके से नहीं कर पाएंगे जब तक वह अपने आप को मजबूत नहीं समझेंगे। छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह समझना जरूरी होगा कि वह हर प्रश्न का हल कर सकते हैं। अच्छे विचारों को मन में लाएंगे और गलत विचारों को मन से बाहर निकालेंगे तो परीक्षा की तैयारी भी सही होगी। बच्चों ने मेडिकल कॉलेज से आई टीम से सवाल जवाब भी किए और अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया। उपप्रधानाचार्य ने बताया कि सैनिक स्कूल सुजानपुर में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए इस तरह का परामर्श शिविर आयोजित किया गया ताकि, परीक्षाओं से पहले बच्चे पूरी तरह तनाव मुक्त हों और परीक्षाओं की तैयारी और परीक्षा सही तरीके से दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed