{"_id":"5c16841cbdec2253ae77a986","slug":"111544979484-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत बजौरा गांव की एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया है। टक्कर में महिला की बाजू में फ्रेक्चर आ गया है। महिला को स्थानीय लोग उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले आए, जहां से महिला को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बिशनी देवी पत्नी कश्मीर सिंह गांव बजौरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने घर की तरफ जा रही थी तो चंदरूही की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गई और उसके बाजू में फ्रेक्चर आ गया। महिला को स्थानीय लोग उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए, जहां से महिला को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।