{"_id":"5b87fca642c79246627ac197","slug":"111535638694-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल सुजानपुर पहुंचे जर्मनी के कूनो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल सुजानपुर पहुंचे जर्मनी के कूनो
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। जर्मनी के रहने वाले कूनो इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। कूनो पैदल ही दुनिया नाप रहे हैं। अब तक वह लगभग 4000 किलोमीटर का सफर कर चुके हैं। वह 14 देशों में घूम चुके हैं। इन दिनों हिमाचल की यात्रा पर हैं। सुजानपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों से उन्होंने कहा कि उनका बचपन का सपना पूरे विश्व को देखने का है। इसके लिए वह गाड़ी आदि की मदद भी ले सकते थे, पर वह पैदल घूमकर लोगों से रूबरू होकर घूमना चाहते हैं। पेशे से कारपेंटर कूनो का अपना परिवार भी है।
घर में पत्नी और दो बेटे हैं। 66 साल के कूनो ने कहा कि इस उम्र में लोग घर में बैठकर रिटायर जिंदगी जीने की चाह रखते हैं, लेकिन उन्हें घर में रिटायर होकर बैठना पसंद नहीं है। उनकी तमन्ना पूरी दुनिया देखने की है। उन्होंने एक साइकिल रूपी वाहन तैयार किया है, जिसमें वह रोजमर्रा का जरूरी सामान और टेंट आदि अपने साथ रखते हैं। रोजाना करीब 15 से 20 किलोमीटर तक का सफर करते हैं। जहां रात पड़ जाए वहां ठहर जाते हैं। वह देशों की भाषाओं को समझने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने एक साल पहले अपना सफर शुरू किया और 14 देशों को घूम चुके हैं। उन्हें भारत की लद्दाख जगह सबसे खूबसूरत लगी।