{"_id":"5aeb484f4f1c1bc03d8b6650","slug":"111525368911-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत भोटा के दो पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत भोटा के दो पार्षदों ने ली शपथ
Updated Thu, 03 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में वीरवार को प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत दो पार्षदों को एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें वार्ड नंबर 3 से चुने गए नए पार्षद अश्वनी सोनी और वार्ड नंबर 5 से चंद्रशेखर ने शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर आदर्श कांत, अरुण सोनी, राज कुमार, राजेश कुमार, नगर पंचायत भोटा के अध्यक्ष सर्वजीत कौर, हेम लता, शमा सोनी, रिंका देवी, अश्वनी कुमार, विनोद, जगरनाथ, दीप राज औ अमर नाथ आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर नवनियुक्त पार्षद अश्वनी कुमार ने पूर्व विधायक को बीजेपी के घोषणा पत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा को सीएचसी का दर्जा दिलाने और भोटा बस अड्डे का निर्माण शीघ्रता से करवाने के बारे में याद दिलाई।
विज्ञापन