{"_id":"5ada1e324f1c1b56098b5839","slug":"111524244018-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में विकास ठाकुर का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में विकास ठाकुर का जोरदार स्वागत
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता विकास ठाकुर ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान में खिलाड़ियों एवं युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान खेल मैदान में पहुंचते ही खिलाड़ियों और युवाओं ने विकास ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विकास ठाकुर ने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नरेंद्र अत्री, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल परमार, प्रवीण पठानिया, कमलेश ठाकुर, अनिल शर्मा, रजनीश शर्मा, तरप्रीत शर्मा, राकेश ठाकुर और नीतिन ठाकुर ने स्मृति चिन्ह देकर विकास ठाकुर का अभिनंदन किया। इस मौके पर नरेंद्र अत्री ने कहा कि विकास ठाकुर ने लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत कर पूरे राष्ट्र का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ अपने गृह क्षेत्र एवं प्रदेश के युवाओं का सम्मान और मनोबल बढ़ाया है। नरेंद्र अत्री ने सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा विकास ठाकुर के नाम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 जिम खोलने का स्वागत किया है।