फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   धिरड़ पंचायत में तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

धिरड़ पंचायत में तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

Thu, 07 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
धिरड़ पंचायत में तेंदुए के आतंक से सहमे लोग
तेंदुआ
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धिरड़ के सपलुहि, मझोह फेट व धिरड़ आदि गांवों में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही गांव के नजदीक तेंदुआ गुर्राने लगता हैै। दिन के समय भी तेंदुआ इन गांवों में दिखाई दे रहा है। लोगों का मानना है कि कहीं यह वही मादा तेंदुआ है जिसका शावक कुछ दिन पहले गहरसाहड़ गांव में फंसा था और शायद अब यह अपने शावक को ढूंढ रही है। इससे पहले भी भोरंज में तेंदुए ने कई लोगों को घायल किया था। कुछ महीने पहले भी लोगों ने तेंदुए को उनके दो शावकों सहित इलाके में देखा था। ग्रामीणों ने वन विभाग क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शाम के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को भी स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों में दीप, पप्पी, अश्वनी, बनारसी दास, सुभाष चंद शर्मा, संजीव नेगी, सुनीता, गीता, प्रमिला, प्रीतम, यशवंत, सुनील, राज, राकेश, रजनीकांत, सतीश, गीता इत्यादि का कहना है कि शीघ्र क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएं। ग्राम पंचायत धिरड़ के उपप्रधान विक्रम सिंह का कहना है कि लोगों में डर व्याप्त है। वन विभाग के कर्मचारियों को इसके बारे में बताया जाएगा। उधर, वन खंड अधिकारी भरेड़ी बीट तरसेम चंद का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी इलाके में पूरी तरह मुस्तैद हैं। हो सकता है कि तेंदुआ अपने शावक को ढूंढ रहा हो और गुस्से में हो। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed