फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   108 local routes of HRTC remained closed, there was trouble in movement

एचआरटीसी के 108 लोकल रूट रहे बंद, आवाजाही में हुई परेशानी

Sun, 06 Feb 2022 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
108 local routes of HRTC remained closed, there was trouble in movement
बस अड्डा हमीरपुर पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के 108 लोकल रूट बंद रहे। छुट्टी होने के चलते निगम ने इन रूटों पर बसें नहीं भेजीं। निगम ने रविवार को महज दस लोकल और 35 अंतरराज्यीय व अंतरजिला रूटों पर ही बसें भेजीं। इससे लोकल रूटों पर आवाजाही करने वालों को बसें न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह ही बस अड्डा हमीरपुर पर लोग बसों का इंतजार करने बैठे रहे, कुछ रूटों के लिए तो निजी बसें मिल गईं, लेकिन जिन रूटों पर निजी बसें भी नहीं थी, वहां के लिए लोगों को टैक्सियां कर जाना पड़ा।
विज्ञापन

इस कारण उन्हें आर्थिक हानि भी हुई। उधर, शादियों का सीजन होने के चलते लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए भी बसों की राह देखते रहे, लेकिन समय पर बसें नहीं मिलीं। यात्रियों में अक्षय कुमार, मीरा देवी, अजय कुमार, यशपाल, वेद प्रकाश ने कहा कि लोकल रूटों पर बसें न होने के कारण परेशानी हुई। यशपाल ने बताया कि सुबह जालंधर के लिए जाने वाली लंबी रूट की बस भी नहीं गई। इस कारण अगली बस के लिए इंतजार करना पड़ा। बता दें कि एचआरटीयी डिपो हमीरपुर के 153 रूटों पर बसें चल रही हैं, लेकिन छुट्टी होने के चलते रविवार को महज दस लोकल और 35 लंबे रूटों पर बसें चलीं। शेष 108 रूटों पर बसें नहीं गईं। जिस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा महत्वपूर्ण रूटों पर बसें भेजी गईं। जबकि छुट्टी वाले दिन सवारियां न मिलने के चलते अधिकतर लोकल रूटों पर बसें बंद रखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed