फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   106 year old woman voter voted at home, Commission honored her

Hamirpur (Himachal) News: 106 वर्षीय वृद्ध महिला मतदाता ने घर पर किया मतदान, आयोग ने किया सम्मानित

Wed, 22 May 2024 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत मोबाइल पोलिंग पार्टी ने सेक्टर अधिकारी एवं बीडीओ नादौन के नेतृत्व में बुधवार को रुटैण-1 बूथ के अंतर्गत 106 वर्षीय वृद्ध महिला मतदाता ज्ञानो देवी के घर जाकर डमी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया। वहीं, चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत वृद्ध मतदाता को सम्मानित किया गया। सेक्टर प्रभारी एवं बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि मतदान के दौरान ज्ञानो देवी काफी खुश थीं। उन्होंने होम वोटिंग करते समय टीम के साथ चर्चा करते हुए कहा कि अपने जीवन में कई बार मतदान किया लेकिन इस बार का मतदान काफी सुविधाजनक रहा और मतदान करने के साथ-साथ चुनाव आयोग की ओर से मोबाइल वोटिंग पार्टी ने जो सम्मान दिया वह अपने आप में काफी सराहनीय है। इस मौके पर माइक्रो आब्जर्वर कुलदीप चंद, मदनलाल, मीना कुमारी, अमन कुमार और बीएलओ सुषमा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed