फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   106 government buses booked for Jansankalp Sammelan, many routes will remain closed

Hamirpur (Himachal) News: जनसंकल्प सम्मेलन के लिए 106 सरकारी बसें बुक, कई रूट रहेंगे ठप

Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर डिपो की 76 बसें और अन्य डिपुओं से 45 बसों की ली जाएंगी सेवाएं
विज्ञापन

हमीरपुर से करीब चार हजार लोग होंगे शामिल, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा
आज जिले में ठप रहेंगे कई सरकारी बस रूट, जानकारी लेकर ही घर से निकलें
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर वीरवार को मंडी में आयोजितत हो रहे जनसंकल्प सम्मेलन जिला हमीरपुर से भी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों समेत करीब चार हजार लोग भाग लेंगे। इसके लिए 106 बसों का प्रबंध किया गया है।
इसी सदंर्भ में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। जिले से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और अन्य लोगों के लिए लगभग 106 बसों का प्रबंध किया गया है। इनमें हमीरपुर डिपो की 76 बसें तथा अन्य डिपुओं से 45 बसों की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 100 से अधिक छोटे वाहनों से भी लोगों के मंडी जाने का अनुमान है। ऐसे में वीरवार को जिलाभर में कई सरकारी बस रूट ठप रहने से लोगों को दिक्कत पेश आएगी। हालांकि लंबे रूट की बसों को लोकल रूट में चलाने का निर्णय भी लिया गया है। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी उपमंडलों के लोगों के लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित किए गए हैं। अमरजीत सिंह ने बताया कि लोगों की आवाजाही के लिए सभी एसडीएम और एचआरटीसी ने अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन नोडल अधिकारियों में पंचायत सचिव, पटवारी आदि शामिल हैं। बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जबकि, भोरंज, सुजानपुर और बड़सर के एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

बसों के लिए रूट निर्धारित, कहां कितनी बसें
बसों के लिए रूट निर्धारित किए हैं। किसी भी तरह की समस्या आने पर इन अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। सुजानपुर से 15 बसें, बड़सर से 25 बसें, नादौन से 30 बसें, भोरंज से 16 बसें और हमीरपुर के लिए देहरा से 15 बसें मंडी जाएंगी। नादौन के लिए देहरा डिपो से 15 बसें और बड़सर के लिए 15 बसें ऊना डिपो से ली गई हैं। हमीरपुर डिपो से 15 बसें धर्मपुर डिपो के लिए भेजी गई हैं। सभी बसों के लिए स्टिकर भी बनाए जा रहे हैं। वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंडी के नोडल अधिकारियों के साथ भी पूरी जानकारी साझा की जा रही है।


स्थानीय रूटों पर बढ़ेगी यात्रियों की दिक्कतें
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की ओर से मंडी में लाभार्थियों को पहुंचाने के लिए करीब 106 बसें लगाई गई हैं। ऐसे में हमीरपुर के स्थानीय रूटों पर यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हमीरपुर डिपो के तहत करीब 143 बसें हैं, जो कि 170 रूटों पर चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed