फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ट्रक को ओवरटेक करते स्किड हुई स्कूटी, युवक की मौत

ट्रक को ओवरटेक करते स्किड हुई स्कूटी, युवक की मौत

Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कृष्णानगर में ट्रक को ओवरटेक कर रहे दो स्कूटी सवारों की स्कूटी स्किड हो जाने से एक सवार की मौत हो गई है। घायल अवस्था में युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया लेकिन, गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा ले जाते समय युवक की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

युवक विशाल (19) निवासी लिंग भगेटू पंचायत पांडवी जिला हमीरपुर वेल्डर का काम करता था। युवक एक अन्य युवक के साथ स्कूटी पर सवार था। ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक स्कूटी स्किड हो गई और स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए। स्कूटी के पीछे बैठे विशाल ने अपनी गोद में वेल्डिंग मशीन पकड़ रखी थी। जो उसके ऊपर गिर गई। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि युवक ट्रक की चपेट में आया था, लेकिन पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्कूटी स्किड होकर चोट लगने और मशीन ऊपर गिरना बताया है। दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed