{"_id":"5c83f85dbdec2213e272e2f1","slug":"101552152669-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरपुर में भी अभिनंदन स्टाइल मूछों का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरपुर में भी अभिनंदन स्टाइल मूछों का क्रेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की बहादुरी के कायल हुए युवा अब उनकी तरह मूछें रख रहे हैं। देशभर में युवाओं में अभिनंदन स्टाइल की मूछें रखने का क्रेज चला है। वहीं इससे अब जिला हमीरपुर भी अछूता नहीं रहा है। जिले के युवा भी अभिनंदन स्टाइल में मूछें रखवा रहे हैं। शनिवार को भी हमीरपुर के सैलून में पहुंचे युवा ने अभिनंदन की मूछों की तरह मूछें रखवाईं।
युवक का कहना है कि उनकी बहादुरी के साथ-साथ वह उनकी मूछों का भी कायल हुआ है। यह मूछें विचित्र हैं। ऐसी मूछों से आदमी का रौब भी झलकता है। वहीं इन मूछों को रखने से लोग भी आकर्षित हो रहे हैं और दूर से देख रहे हैं। जिले में अभिनंदन की मूछों की तरह मूछें रखवाने में युवकों की दिलचस्पी बढ़ी है। सैलून मालिक लक्की ने बताया कि बीते दस दिनों में उसके पास से करीब आधा दर्जन युवा अभिनंदन स्टाइल में मूछें रखवाकर गए हैं। युवाओं में मुकेश, कृष्ण, हार्दिक आदि का कहना है कि वह अभिनंदन की बहादुरी और मूछों के स्टाइल से प्रभावित हुए हैं और उनकी मूछों की तरह मूछें रखवाई हैं।