{"_id":"5a16d73a4f1c1b9f678bd2f6","slug":"101511446330-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में हमीरपुर पब्लिक स्कूल ने हासिल किए 22 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में हमीरपुर पब्लिक स्कूल ने हासिल किए 22 पदक
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हमीरपुर पब्लिक स्कूल के 22 बच्चों ने 17वीं ओपन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 नवंबर तक रोहडू इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में शयन ठाकुर, अर्पिता शर्मा, गौरव बडयाल, स्मृति ठाकुर, आकाश चौहान और अनिकेत ठाकुर को स्वर्ण पदक मिला है। प्रद्युमन शर्मा, सात्विक कुमार, थिया ठाकुर, अभय राणा, सुजल ठाकुर, षष्ठि ठाकुर, शगुन पंडित और क्रिशिता को रजत पदक मिला। वहीं सूर्यांश ठाकुर, देवेश ठाकुर, अखिल चौहान, आर्यन शर्मा, अनिकेश शर्मा, मेहुल, केहर सिंह और पियूष कटोच को कांस्य पदक मिला है। स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने बच्चों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के साथ उनके कोच सुनील कुमार को भी बधाई दी है।
विज्ञापन