फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   GST collection in Himachal jumps 26% increase in May as compared to last year

May 2025 GST Collection: हिमाचल में जीएसटी कलेक्शन में उछाल, मई में बीते साल के मुकाबले 26 फीसदी वृद्धि

Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मई 2024 के मुकाबले में इस वर्ष 104.94 करोड़ रुपये का अधिक जीएसटी राजस्व सरकार को प्राप्त हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
GST collection in Himachal jumps 26% increase in May as compared to last year
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश ने मई 2025 के दौरान जीएसटी कलेक्शन में बड़ी छलांग लगाई है। बीते साल के मुकाबले इसमें 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। मई 2024 के मुकाबले में इस वर्ष 104.94 करोड़ रुपये का अधिक जीएसटी राजस्व सरकार को प्राप्त हुआ है। अच्छी रिटर्न अनुपालना, प्रभावी कर प्रवर्त्तन, विभागीय पुनर्सरंचना से विभाग की कार्यात्मक प्रणाली में आए सकारात्मक प्रभाव और डाटा विश्लेषण क्षमता में सुधार से आय में बढ़ाेतरी हुई है।

विज्ञापन


कर एवं आबकारी विभाग के जीएसटी विंग के अनुसार मई के दौरान प्रदेश को एसजीएसटी से 203.64 करोड़, आईजीएसटी से 302.94 करोड़ और इंटर हेड ट्रांसफर के तहत 30.67 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। मई 2025 में प्रदेश को जीएसटी कलेक्शन के तहत 505.84 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। बीते वर्ष मई के दौरान कुल कलेक्शन 400.90 करोड़ रुपये थी। ऐसे में इस वर्ष कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पूर्व ही कर एवं आबकारी विभाग का पुनर्गठन कर जीएसटी विंग को अलग कर दिया है। इसमें अधिकारी और कर्मचारी भी अलग से नियुक्त किए गए हैं। सरकार के इस फैसले के चलते जीएसटी विंग अब स्वतंत्र तौर पर कार्य कर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कर संग्रहण में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed