फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Kavinder Gupta stated: Youth are drifting away from their culture due to the weakening of the joint f

Himachal: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- संयुक्त परिवार व्यवस्था कमजोर होने से संस्कृति से दूर हो रहे युवा

Wed, 03 Jun 2026 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 08:49 PM IST
सार

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि संयुक्त परिवार की परंपरा कमजोर होने से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से दूर होती जा रही है। 

विज्ञापन
Governor Kavinder Gupta stated: Youth are drifting away from their culture due to the weakening of the joint f
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अमर उजाला हिमाचल हाई फ्लायर्स कॉफी टेबल बुक-2026 का लोकार्पण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि संयुक्त परिवार की परंपरा कमजोर होने से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से दूर होती जा रही है। नई पीढ़ी का का अपनी जड़ों से जुड़े रहना और संस्कृति को आत्मसात करना बेहद आवश्यक है। बुधवार को शिमला में अमर उजाला की कॉफी टेबल बुक-हाई फ्लायर्स के विमोचन समारोह में राज्यपाल ने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। यह केवल एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। समाज में जागरूकता बढ़ाने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मूल्यों से दूर होता है, तब सामाजिक विकृतियां जन्म लेने लगती हैं। संयुक्त परिवार व्यवस्था बच्चों और युवाओं को संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाती थी, लेकिन इसके कमजोर होने से नई पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को आधुनिकता के साथ-साथ अपनी परंपराओं और संस्कृति से भी जुड़े रहना चाहिए। यही संतुलन उन्हें बेहतर नागरिक और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाएगा। उन्होंने अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से भी युवाओं को सही दिशा देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। इसके लिए शिक्षा, नवाचार, सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना जरूरी है। विकसित भारत का सपना केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का साझा संकल्प है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच इस लक्ष्य को हासिल करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed