फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Union Minister and MP Anurag Singh Thakur On Congress And P Chidambaram statement

Anurag Singh Thakur: 'राहुल गांधी अधिकृत कांग्रेस करती है आतंक पर पाकिस्तान का बचाव, देश से मांगनी चाहिए माफी'

Mon, 28 Jul 2025 04:59 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Jul 2025 04:59 PM IST
सार

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया। जिसके बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 'राहुल-नियंत्रित कांग्रेस' पाकिस्तान का उतना बचाव करती है, जितना खुद पाकिस्तान भी नहीं करता।

विज्ञापन
Former Union Minister and MP Anurag Singh Thakur On Congress And P Chidambaram statement
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पूर्व गृह मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के उस बयान पर तीखा हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों के पाकिस्तान से आने का कोई सबूत नहीं है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस की पाकिस्तान समर्थक प्रवृत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'राहुल-नियंत्रित कांग्रेस' पाकिस्तान का उतना बचाव करती है, जितना खुद पाकिस्तान भी नहीं करता।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा  कि जब-जब पाकिस्तान और आतंकवाद की बात आती है, पाकिस्तान भी पाकिस्तान की उतनी पैरवी नहीं करता जितनी 'राहुल-नियंत्रित कांग्रेस' पाकिस्तान की करती है। हर तर्क, हर बचाव का तरीका तैयार रहता है। कहीं न कहीं पाकिस्तान को बचाने के लिए कांग्रेस खड़ी रहती है, ऐसी कौनसी मजबूरी है कि कांग्रेस को पाकिस्तान का साथ देना जरूरी है? आज जब संसद में पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा हो रही है, ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी का पाकिस्तान के पक्ष में बयान कांग्रेस की प्रो-पाकिस्तान मानसिकता को दिखाता है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर जब सांसदों का दल विदेशों में पाकिस्तान को बेनकाब करने गया तो कांग्रेसी नेता कहते हैं कि आतंकी भी खुले घूम रहे, सांसद भी खुले घूम रहे। कांग्रेस द्वारा भारत के सांसदों की तुलना आतंकियों से करना अक्षम्य है। 'राहुल-नियंत्रित कांग्रेस' बार-बार भारत विरोधी अभियान चलाती है। कांग्रेस को अपनी इन हरकतों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Himachal News : प्रधानमंत्री मोदी से मिले जयराम ठाकुर, नुकसान के बारे करवाया अवगत; मांगा एरिया स्पेसिफिक पैकेज

पी चिदंबरम ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पाकिस्तान से आए थे। उनके इस बयान को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed