फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former chairman and MD also under investigation in KCCB bank loan scam

KCCB Loan Scam: केसीसीबी बैंक लोन गड़बड़झाले में पूर्व चेयरमैन और एमडी पर भी जांच की आंच, जानें पूरा मामला

Mon, 20 Jan 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 Jan 2025 04:00 AM IST
सार

केसीसीबी के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी मामले में विजिलेंस की ओर से पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को भी लोन धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Former chairman and MD also under investigation in KCCB bank loan scam
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी मामले में बैंक के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पर भी जांच की आंच पहुंच गई है। विजिलेंस की ओर से इन्हें भी लोन धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


दरअसल भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोन का आवंटन हुआ है। अभी मामले में बैंक अधिकारियों और आरोपी युद्ध सिंह बैंस से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में जांच को आगे बढ़ाने के लिए विजिलेंस को कई अहम सबूत मिले हैं। ऐसे में बैंक के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाने पर विचार-विमर्श चल रहा है। विजिलेंस ब्यूरो में बैंक अधिकारियों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस की ओर से दर्ज मामले की जानकारी नाबार्ड, इनकम टैक्स, आरबीआई को दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि मैसर्स हिमालय स्नो विलेज और होटल लेक पैलेस के मालिक बैंस पर आरोप है कि उसने बैंक स्टाफ से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से लोन ले लिया।
विज्ञापन


सांच को आंच नहीं : भारद्वाज
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सांच को आंच नहीं है। जब बुलाएंगे तो बात करेंगे। जब जरूरत होगी तो जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed