{"_id":"6a2ce91a7d4b3f59d50eb81f","slug":"food-safety-department-collected-samples-in-kullu-detergent-was-found-in-the-milk-and-vendors-were-let-off-w-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: खाद्य सुरक्षा महकमे ने कुल्लू में भरे सैंपल, दूध में मिला डिटर्जेंट, विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: खाद्य सुरक्षा महकमे ने कुल्लू में भरे सैंपल, दूध में मिला डिटर्जेंट, विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड
Sat, 13 Jun 2026 10:52 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:52 AM IST
सार
विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने भुट्टी चौक में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा महकमे ने कुल्लू में भरे सैंपल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
खाद्य सुरक्षा विभाग ने ढालपुर स्थित भुट्टी चौक में दूध और पनीर के नमूने लिए और इनकी मौके पर ही प्रारंभिक जांच की। जांच में दूध में डिटर्जेंट के अंश पाए गए हैं। विभाग ने दूध विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ा है। विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए दूध विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी। भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने भुट्टी चौक में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान दूध के 15 नमूनों और एक पनीर के नमूने की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य फिलहाल जागरूकता एवं निगरानी करना रहा, इसलिए तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के बजाय संबंधित विक्रेताओं को सुधार का अवसर प्रदान किया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की प्रभारी एवं फूड एनालिस्ट दिव्या ठाकुर ने नमूनों की प्रारंभिक जांच की। जांच में यूरिया, स्टार्च और डिटर्जेंट की मौजूदगी का परीक्षण किया गया। परिणामों में दूध के अधिकांश नमूनों में डिटर्जेंट के अंश पाए गए, यूरिया और स्टार्च की मिलावट नहीं मिली।
विज्ञापन