फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fog In Himachal Fog affects Shimla three trains left Kalka station four hours late

Fog In Himachal: शिमला तक कोहरे का असर, कालका स्टेशन से चार घंटे देरी से चलीं तीन ट्रेनें

Mon, 18 Nov 2024 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:00 AM IST
सार

हिमाचल में घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। कोहरे के कारण रविवार सुबह मैदानी क्षेत्रों से ट्रेनें देरी से चलीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Fog In Himachal Fog affects Shimla three trains left Kalka station four hours late
शिमला रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश के मैदानी इलाकों में पड़ रहे कोहरे का असर शिमला तक दिखने लगा है। कोहरे के कारण रविवार सुबह मैदानी क्षेत्रों से ट्रेनें देरी से चलीं। इससे कालका से शिमला के लिए चलने वाली चार ट्रेनें चार घंटे देरी से चलीं। इससे वीकेंड पर शिमला आने वाले सैलानियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है। अगले तीन दिन तक मैदानी इलाकों में कोहरे का असर रह सकता है। इससे ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन


कालका से शिमला के लिए सुबह के समय तीन ट्रेनों की कनेक्टिविटी कोलकाता से ले आने वाली हावड़ा एक्सप्रेस से की गई है। हावड़ा एक्सप्रेस देर रात 2:30 बजे कालका स्टेशन पर पहुंचती है। इसके बाद कालका से 52459, 52451 और 52453 ट्रेनें शिमला के लिए चलाई जाती हैं। लेकिन रविवार को हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 8:30 बजे कालका पहुंची। ऐसे में सुबह 6:20 बजे कालका से चलने वाली 52453 ट्रेन चार घंटे देरी से सुबह 10:22 बजे चलाई गई। 52451 ट्रेन सुबह 5:45 बजे कालका से चलती है, लेकिन यह सुबह 9:55 बजे चलाई गई।
विज्ञापन


52459 ट्रेन को सुबह 7:00 बजे की जगह 9:30 बजे चलाया गया। 52459 ट्रेन शिमला दोपहर 12:30 बजे पहुंचने की बजाय दोपहर 2:15 बजे पहुंची। वहीं, 52451 ट्रेन चार घंटा देरी से दोपहर 3:05 बजे पहुंची। 52453 ट्रेन साढ़े तीन घंटा देरी से दोपहर 3:30 बजे पहुंची। शिमला स्टेशन में ट्रेनें देरी से पहुंचने पर ट्रेनों को वापसी में भी देरी से चलाया गया। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट डायवर्ट भी किया गया है। इससे ट्रेन देरी से पहुंच रही है। कोहरे और रूट डायवर्ट के चलते आने वाले कुछ दिनों में शिमला के लिए ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed