फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Final result of male and female constable recruitment of Himachal Pradesh Police declared

Himachal Police Bharti Result: हिमाचल प्रदेश पुलिस की पुरुष व महिला कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित

Fri, 17 Oct 2025 09:44 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 09:44 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में विशिष्ट ड्यूटी के लिए आयोजित कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Final result of male and female constable recruitment of Himachal Pradesh Police declared
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 1088 पदों के लिए 1045 उम्मीदवारों को योग्य पाया गया है। इनमें 676 पुरुष और 369 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पुलिस विभाग की ओर से उनके मूल दस्तावेजों के अंतिम सत्यापन के उपरांत की जाएगी। आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया गया है।

 

गौरतलब है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 15 जून को आयोजित की गई थी। इसके बाद 2 अगस्त को आयोग ने परीक्षा परिणाम जारी किया था, जिसमें पुरुष वर्ग के 1343 और महिला वर्ग के 621 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह प्रक्रिया 24 से 29 सितंबर के बीच आयोजित की गई। सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच और सत्यापन के बाद अब आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। आयोग ने बताया कि चयन सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है, जहां उम्मीदवार अपने परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज या योग्यता प्रमाणपत्र निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, उन्हें चयन सूची में शामिल नहीं किया गया है। आयोग ने सभी चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि वे जल्द ही पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन

पुरुष कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed