फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Minister Rohit Thakur Reaction On Vocational Teachers Protest

Vocational Teachers Protest: इस बात पर अड़े वोकेशनल शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- हड़ताल को तुरंत करें खत्म

Tue, 05 Nov 2024 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 05 Nov 2024 06:26 PM IST
सार

सोमवार को शिमला के अंबेडकर चौक पर वोकेशनल टीचर्स ने प्रदर्शन किया। वोकेशनल टीचर्स के धरने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur Reaction On Vocational Teachers Protest
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में वोकेशनल शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। शिक्षक बातचीत के लिए बुलाने पर अड़े है। हरियाणा की तर्ज पर नीति बनाने, वेतन का एरियर जारी करने और निजी कंपनियों को बाहर करने की शिक्षक मांग उठा रहे हैं। सरकार से वार्ता नहीं होने की स्थिति में शिक्षकों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। उधर, सर्द मौसम के बीच मंगलवार को भी चौड़ा मैदान में ही तंबू लगाकर शिक्षकों ने दूसरी रात काटी। सोमवार रात भी शिक्षक यहीं रहे थे। बुधवार को भी शिक्षकों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को दिन भर चौड़ा मैदान में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। वेतन एरियर नहीं मिलने और निजी कंपनियों को बाहर करने की मांग को लेकर 2400 व्यावसायिक शिक्षक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वोकेशनल शिक्षक संघ के बैनर तले वोकेशनल शिक्षकों ने मंगलवार को भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थायी नीति की मांग उठाई।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के 1100 से अधिक सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा की पढ़ाई नहीं हुई। वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया ने बताया कि प्रदेश के सरकारी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में साल 2013 से 9वीं से 12वीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं को वोकेशनल शिक्षा के विषय को पढ़ाए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में 80 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत है। वोकेशनल शिक्षकों को निजी कंपनियों के माध्यम से नियुक्त किया गया है। शिक्षकों के लिए हरियाणा की तर्ज पर नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियां मनमानी कर रही है। समय पर वेतन की अदायगी नहीं होती। सरकार के निर्देशों के बावजूद वेतन का एरियर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, विरोध प्रदर्शन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

हड़ताल समाप्त करें शिक्षक : रोहित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वोकेशनल शिक्षकों से विरोध प्रदर्शन बंद करने की अपील की है। मंगलवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि अक्तूबर में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मेरे पास आया था। उनकी मुख्य मांग थी कि वेतन में बढ़ोतरी की जाए। इस मांग को देखते हुए सरकार ने दो हजार की वेतन में बढ़ोतरी की। वर्तमान में 17 कंपनियों के माध्यम से वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है। 2400 वोकेशनल शिक्षक प्रदेश भर में नियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि 17 में से 16 कंपनियों ने अपना एरियर समय पर दे दिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जिस कंपनी ने एरियर नहीं दिया है, उससे समग्र शिक्षा निदेशालय ने जवाबतलबी की है। अगर कोई कंपनी नकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगी तो निश्चित रूप में आने वाले समय में ऐसी कंपनियों को बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed