फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Program today to mark 86th anniversary of his ordination Nobel Peace Prize winner Kailash Satyarthi chief gue

दलाई लामा: अभिषेक की 86वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आज, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी मुख्य अतिथि

Sun, 22 Feb 2026 03:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Feb 2026 03:58 AM IST
सार

मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखंग मठ में रविवार को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु तेंजिन ग्यात्सो के 14वें दलाई लामा के रूप में अभिषेक की 86वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Program today to mark 86th anniversary of his ordination Nobel Peace Prize winner Kailash Satyarthi chief gue
दलाई लामा - फोटो : संवाद

विस्तार

मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखंग मठ में रविवार को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु तेंजिन ग्यात्सो के 14वें दलाई लामा के रूप में अभिषेक की 86वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


यह अवसर दुनियाभर में बसे तिब्बती समुदाय, बौद्ध अनुयायियों और शांति के समर्थकों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व रखता है। 22 फरवरी 1940 को ल्हासा स्थित पोटाला पैलेस में मात्र चार वर्ष की आयु में तेंजिन ग्यात्सो का औपचारिक अभिषेक दलाई लामा के रूप में हुआ। 1959 में तिब्बत की परिस्थितियों के चलते उन्हें भारत में शरण लेनी पड़ी और तब से वह धर्मशाला में निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्षगांठ के अगले दिन 23 फरवरी को मठ में दलाई लामा की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना सभा होगी। यह प्रार्थना विश्वभर के पूर्व तिब्बती राजनीतिक बंदियों तथा ल्हासा बॉयज एसोसिएशन स्विट्जरलैंड की ओर से अर्पित की जाएगी। यह आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा, कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। पूर्व तिब्बती राजनीतिक बंदियों ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन के दौरान दलाई लामा से मिली प्रेरणा और मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए इस प्रार्थना का आयोजन किया है। कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के सदस्य, श्रद्धालु और समर्थक भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed