फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   IPL Match Preparations Intensify T20 Excitement Set for Dharamshala Fan Parks to be Set Up in Mandi and Chamba

आईपीएल मैच की तैयारियां तेज: धर्मशाला में होगा टी-20 का रोमांच, मंडी-चंबा में बनेंगे फैन पार्क

Sun, 26 Apr 2026 12:54 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 26 Apr 2026 12:54 PM IST
सार

धर्मशाला में मई में होने वाले आईपीएल के तीन मुकाबलों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं, रविवार को आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में विशेष हवन और पूजा का आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
IPL Match Preparations Intensify T20 Excitement Set for Dharamshala Fan Parks to be Set Up in Mandi and Chamba
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मई में होने वाले आईपीएल के तीन मुकाबलों को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को प्रेस वार्ता में एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने कहा कि  धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को होने वाले मैचों का आयोजन एक उत्सव की तरह किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बार जिला मंडी और चंबा को आईपीएल फैन पार्क के लिए चुना गया है, जो प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। इससे पहले शिमला, बिलासपुर और ऊना को यह गौरव मिल चुका है। धर्मशाला में मैचों के आयोजन से न केवल कांगड़ा के पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा सहारा मिलेगा। मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए ने जिला प्रशासन के साथ अहम बैठक की है। 
विज्ञापन


मनुज शर्मा ने बताया कि स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य अंतिम चरण में है। 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। बैठक के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के मुख्य सदस्य और एचपीसीए की आयोजन टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर में आईपीएल मैचों की सफलता के लिए हवन-पूजन
आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में विशेष हवन और पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर देवता से आगामी मैचों के सफल आयोजन की कामना की।



इस अवसर पर एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा, उपाध्यक्ष विजय भंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, पूर्व सचिव अवनीश परमार सहित सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया गया कि 11 मई, 14 मई और 17 मई को धर्मशाला में तीन आईपीएल मैच खेले जाएंगे, जिनमें पंजाब किंग्स की टीम तीनों मुकाबले खेलेगी।

पहला मैच दिल्ली के साथ, दूसरा मुंबई के साथ और तीसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के साथ खेला जाएगा। आयोजकों ने विश्वास जताया कि देवता के आशीर्वाद से सभी मैच सफलतापूर्वक संपन्न होंगे और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed