{"_id":"69a7c18fa91155e6a60ca8fb","slug":"hp-board-exam-2026-shoes-and-geometry-boxes-checked-ahead-of-class-10-and-12-exams-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षा से पहले जूते, ज्योमेट्री बॉक्स जांचे, नकल के दो मामले भी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षा से पहले जूते, ज्योमेट्री बॉक्स जांचे, नकल के दो मामले भी पकड़े
Wed, 04 Mar 2026 10:52 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:52 AM IST
सार
मंगलवार से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। इस दौरान कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते तक उतरवाए गए। शिक्षकों ने ज्योमेट्री बॉक्स की भी जांच की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
धर्मशाला के गर्ल्स और बॉयज स्कूल में विद्यार्थियों के प्रवेश करने से पहले चेकिंग करते हुए अध्यापक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गईं। परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते तक उतरवाए गए। शिक्षकों ने ज्योमेट्री बॉक्स की भी जांच की।
विज्ञापन
परीक्षा के पहले ही दिन मंडी जिले से 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल के दो मामले सामने आए हैं। इन दोनों मामलों में यूएमसी (अनफेयर मीन्स केस) दर्ज किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षकों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी मुख्यालय से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की। बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से आरंभ हुईं।
विज्ञापन
पहले दिन 10वीं कक्षा की अंग्रेजी और 12वीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई। बोर्ड ने प्रदेशभर में परीक्षा संचालन के लिए 2384 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। कई स्कूलों में परीक्षा शुरू होने से पहले शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आवश्यक सुझाव और परीक्षा टिप्स भी दिए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड ने पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न करवाने के लिए इस बार विशेष निगरानी तंत्र भी सक्रिय किया है। विशेष रूप से जमा दो राज्य मुक्त विद्यालय, डायरेक्ट साइंस श्रेणी के प्रश्नपत्रों के वितरण को लेकर विशेष जांच के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्र बांटने से पहले विषय, श्रेणी और कोड के मिलान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीए, बीएससी ऑनर्स परीक्षा की अस्थायी तिथि जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए और बीएससी ऑनर्स प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के लिए अस्थायी तिथि जारी कर दी है। 7 मार्च तक मिलने वाली आपत्तियों पर विचार होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और तिथि-सूची की शीघ्र जांच कर लें। अंतिम तिथि-सूची 10 मार्च को जारी की जाएगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रश्नपत्रों के टकराव या तिथि से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए और बीएससी ऑनर्स प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के लिए अस्थायी तिथि जारी कर दी है। 7 मार्च तक मिलने वाली आपत्तियों पर विचार होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और तिथि-सूची की शीघ्र जांच कर लें। अंतिम तिथि-सूची 10 मार्च को जारी की जाएगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रश्नपत्रों के टकराव या तिथि से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।