फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Hp Board Class 12th Topper List 2026 Himachal Pradesh Board 12th Toppers Name Pass Percentage

HP Board CLass 12th Topper List: साइंस में शायला कश्यप ने किया टॉप, पूरे प्रदेशभर में अंशित कुमार बने टॉपर

Mon, 04 May 2026 12:11 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 04 May 2026 12:11 PM IST
सार

HP Board 12th Topper List: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। टॉपर्स की सूची देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hp Board Class 12th Topper List 2026 Himachal Pradesh Board 12th Toppers Name Pass Percentage
रिजल्ट में बेटियों का दबदबा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 92.02 रहा। इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे सफल रहे हैं. इस बार का कुल पास प्रतिशत 92.20 फीसदी रहा है। शिक्षा बोर्ड के चैयमेन राजेश शर्मा ने बताया कि 92.02 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा, जो कि पिछले साल के मुकाबले 7 फीसदी अधिक है। इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे पास हुए हैं। तीन हजार के करीब बच्चों को कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


साइंस स्ट्रीम के टॉपर
साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान शायला कश्यप ने हासिल किया है। जो कि कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संचिता धीमान जो कि ऊना की रहने वाली हैं और गुरुकुल पब्लिग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की छात्रा हैं जिनके स्कूल का नाम आर्यन पब्लिक स्कूल झांडी है। चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा हैं जो सनराइज पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। नितिन कुमार भी तीसरे स्थान पर हैं। जिन्होंने 98.4% अंक हासिल किए हैं। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतोषगढ़ जिला ऊना की छात्रा वैशाली ठाकुर भी तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर
पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर ही एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा हैं। इसकी 97.8% मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं जिनका नाम मुस्कान है और ये भी कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा हैं। 

 

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर
अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं। जो कि पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना कांगड़ा के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार सिरमौर की छात्रा आरूषी हैं। इन्होंने 99% अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी कांगड़ा की छात्रा शाम्या बड़जात्या हैं। जिन्होंने 98.8% अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर चौथे स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जकातखाना बिलासपुर की छात्रा गौरी शर्मा हैं। जिन्होंने 98.6% अंक हासिल किए हैं। 

 
 

अब छात्र अमर उजाला पर सबसे पहले अपना रिजल्ट बिना किसी परेशानी से देख सकते है। यहां पंजीकरण करके छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें, ताकि परिणाम घोषित होते ही तुरंत चेक कर सकें। फिलहाल छात्र यहां दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं:- 

हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां रोल नंबर डालकर देखें रिजल्ट

ओवरऑल टॉपर्स की लिस्ट  
अंशित कुमार - 99.2% (पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना)
शायला कश्यप - 99% (द न्यू एरा स्कूल ऑफ़ साइंसेज़, छतड़ी)
आरुषि - 99% (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगर-धरयार)
शाम्या बड़जात्या- 98.8% (गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी)
संचिता धीमान - 98.6% (गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्का परोह अंब)
काशी शर्मा- 98.6% (आर्यन पब्लिक स्कूल, झांडी, भोटा) 
गौरी शर्मा- 98.6%  (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जकातखाना (बिलासपुर)
तमन्ना शर्मा- 98.4% (सनराइज़ पब्लिक स्कूल, बरूना  (सोलन)
नितिन कुमार 98.4% (ए.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा)
प्रकृति-  98.4%  राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हटगढ़ (मंडी)
वैशाली ठाकुर 98.4% एसडी पब्लिक एसआर सेकेंडरी स्कूल, संतोषगढ़ (ऊना)।





गुग्गा सलोह के अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में किया टॉप
इस परीक्षा में सुलह विधानसभा क्षेत्र के गुग्गा सलोह निवासी अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के अंशित ने कला संकाय में 500 में से 496 अंक लेकर यह मुकाम हासिल किया है। अंशित के पिता लवेश कुमार निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं जबकि माता निशा कुमारी गृहणी हैं। अंशित बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं और दसवीं में इन्होंने 700 में से 674 अंक हासिल किए थे।



अंशित ने बताया कि वह बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की पढ़ाई करते थे और आज इसका परिणाम सबके सामने है। आजकल के दौर में जहां युवा पीढ़ी मोबाइल फोन की ओर आकर्षित होती है तो वहीं अंशित दिन में केवल 1 से डेढ़ घंटा ही फोन चलाते थे। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के प्रधानाचार्य अजय भाटिया तथा सभी शिक्षकवर्ग ने अंशित को पूरे राज्य में प्रथम आने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed