{"_id":"69db47f21dd3ca00330defcd","slug":"himachal-news-car-plunges-into-deep-gorge-two-youths-die-on-the-spot-one-critically-injured-palampur-kangra-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो युवकों की मौके पर ही मौत; एक अन्य गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो युवकों की मौके पर ही मौत; एक अन्य गंभीर रूप से घायल
Sun, 12 Apr 2026 12:51 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:51 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बंदला के छिड़ चौक में शनिवार देर रात जीप के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे पालमपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल रेफर किया है। मृतकों की पहचान चालक अभय भट्ट (22) पुत्र कुशल कुमार निवासी बराटका नछीर (बंदला) और निशांत (24) पुत्र सतीश कुमार निवासी बंदला के रूप में हुई है। वरुण (24) पुत्र अशोक कुमार निवासी बंदला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बंदला के छिड़ चौक के पास शनिवार देर रात पुलिस को न्यूगल खड्ड में जीप के गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि चालक अभय और वरुण गंभीर घायल थे। घायल वरुण भट्ट ने फोन पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी थी। मौके पर पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हादसे के दौरान निशांत गाड़ी से बाहर निकल गया था और झाड़ियों में फंस गया था। रविवार को अभय और निशांत के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
वहीं, बंदला के दो युवकों की एक साथ हुई मौत से क्षेत्र में शोक पसरा है। विधायक आशीष बुटेल और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने परिवारों के प्रति अपना शोक व्यक्त किया है। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना कारणों को लेकर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार से दुर्घटना होना पाया जा रहा है। घायल के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन