{"_id":"68c9572878629c033702403a","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-ended-dharampur-mla-chandrashekhar-fast-by-giving-him-juice-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जूस पिला खत्म करवाया धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जूस पिला खत्म करवाया धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का अनशन
Tue, 16 Sep 2025 05:55 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:55 PM IST
सार
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की ओर से किया जा रहा अनशन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विधायक चंद्रशेखर को जूस पिलाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-जालंधर वाया धर्मपुर में खामियों को लेकर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की ओर से किया जा रहा अनशन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सोमवार रात धर्मपुर में आई बाढ़ के बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार सुबह अवाह देवी चौक पहुंचे। उन्होंने विधायक को जूस पिलाकर आमरण अनशन को स्थगित करवाया। उप मुख्यमंत्री ने विधायक को उनकी बात मानने के लिए आभार जताया और विधायक ने भी उप मुख्यमंत्री, स्थानीय जनता, समर्थकों, सहयोगियों, प्रशासन सहित समस्त टीम का दिल से आभार जताया।
विज्ञापन
विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि आंदोलन को विराम दिया गया है। हमारी शर्तों के अनुरूप प्राप्त प्रपत्र मांगों को माेर्थ ने लिखित रूप में मान लिया है। उन्होंने एनएचएआई की निर्माता कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि अब खामियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सोमवार रात धर्मपुर क्षेत्र में बस स्टैंड, आसपास के घरों, दुकानों, जान माल तथा सरकारी एवं निजी वाहनों का नुकसान हुआ, उसको देख कर उन्हें मजबूरन आमरण अनशन को स्थगित करना पड़ा। उप मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि प्रदेश में इस आपदा के दौरान जो हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है उसके लिए विशेष पैकेज देकर हिमाचल का सहयोग करें।
विज्ञापन