{"_id":"670a2489e69fd8c4590aed16","slug":"defense-minister-rajnath-singh-dedicated-75-infrastructure-projects-including-five-bridges-in-himachal-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल के रास्ते आसानी से चीन सीमा तक पहुंच सकेंगे सेना के जवान, पांच पुलों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल के रास्ते आसानी से चीन सीमा तक पहुंच सकेंगे सेना के जवान, पांच पुलों का लोकार्पण
Sun, 13 Oct 2024 10:45 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह(किन्नौर)/ केलांग।
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह(किन्नौर)/ केलांग।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:45 AM IST
सार
शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा 2236 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 74 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें हिमाचल प्रदेश में पांच पुलों का निर्माण और उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के रास्ते चीन सीमा तक सेना, आईटीबीपी की पहुंच अब और आसान हो जाएगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश के सामरिक महत्व के पांच पुलों का शनिवार को ऑनलाइन लोकार्पण किया। बर्फबारी प्रभावित किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सीमा सड़क संगठन ने पुलों को दो साल में तैयार किया है।
विज्ञापन
एनएच-3 पर मनाली-सरचू सड़क, एनएच-5 पर पोवारी-पूह-खाब-नामज्ञा-चुप्पन-शिपकिला सड़क, एनएच-505 पर खाब-समदो-काजा-ग्रांफू सड़क पर इन पुलों का निर्माण किया गया है। इन पुलों में मुन्नी क्षेत्र में 40 मीटर, भागा में 30, डोगरी में 65, हबसर में 50 और शलखर क्षेत्र में 45 मीटर लंबे पुल बीआरओ ने बनाए हैं। मनाली-सरचू मार्ग पर बने पुल से लद्दाख तक पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन
इन पुलों से सेना और आईटीबीपी के जवानों के लिए जहां रसद और जरूरत का सामान पहुंचाना आसान होगा, वहीं, किन्नौर जिले सहित काजा के लोगों को भी लाभ होगा। इन पुलों से भारी-भरकम मशीनों और सेना के वाहनों को आने-जाने में परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी। शलखर पुल बनने से किन्नौर व काजा के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में 136(आई) ब्रिगेड के ब्रिगेडियर आरपी सिंह, 20 कुमाऊं रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीन जोशी, ओसी समदो राजकुमार प्रकाश, कमांडिंग ऑफिसर 17 जाट रेजिमेंट कर्नल आशीष सजगोत्रा, आईटीबीपी की 43वीं वाहिनी के उप सेनानी अजय कुमार, कैप्टन सपंदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिक्किम में सीमा सड़क संगठन द्वारा आयोजित एक समारोह में रक्षा मंत्री ने 22 सड़कों, 51 पुलों और 02 अन्य विविध परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण सबसे दुर्गम इलाकों में चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में किया गया है। इन परियोजनाओं के उद्घाटन में हिमाचल प्रदेश में मुन्नी (40 मीटर), भागा (30 मीटर), डोगरी (65 मीटर), हबसर (50 मीटर) और शालखर-11 (45 मीटर) पर एनएच-3 (रोड मनाली-सरचू), एनएच-5 (रोड पोवारी-पूह-खाब-नामगिया-चुप्पन-शिपकिला) और एनएच-505 (रोड खाब-सुमडो-काजा-ग्रामफू) पर पांच पुलों का निर्माण शामिल है। उद्घाटन हाइब्रिड मोड में किया गया।
Speaking at the e-inauguration of 75 Infra projects constructed by BRO. https://t.co/VBjUoBrh7B
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 12, 2024
राज्यपाल ने भारत-चीन सीमा तक सैनिकों और उपकरणों की तेजी से पहुंच की सुविधा के लिए इन रणनीतिक सड़कों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों को क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। उन्होंने दुर्गम इलाकों में बीआरओ की कड़ी मेहनत की भी सराहना की।
राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि बीआरओ ने राज्य में इन महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाओं का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया है और इनमें से कई परियोजनाओं का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके एक ही कार्य सत्र में किया गया है। इन परियोजनाओं में से राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, बीआरओ के मुख्य अभियंता परियोजना दीपक राजीव कुमार और बीआरओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी राजभवन में मौजूद थे।
सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में बीआरओ का अहम योगदान : राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल में पांच पुलों समेत देशभर में 75 परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बीआरओ को बधाई दी। इन 75 परियोजनाओं में 51 पुल, 22 सड़कों और दो अन्य संरचनाओं का निर्माण शामिल है। राजनाथ ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करना और सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में बीआरओ ने अहम योगदान दिया है।
बीआरओ ने अहम प्रोजेक्ट रिकॉर्ड समय में किए तैयार : राज्यपाल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पांच महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देशभर में बुनियादी ढांचा विकास के लिए निर्मित 75 परियोजनाओं में प्रदेश के पांच पुल शामिल है। राज्यपाल ने कहा कि बीआरओ ने राज्य में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया है।