फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   country first clean plant center will be established in Samrahan of Mandi Himachal

Himachal News: मंडी के समराहन में स्थापित होगा देश का पहला स्वच्छ पौध केंद्र, चार गुणा तक सस्ते मिलेंगे पौधे

Tue, 10 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

देश का पहला स्वच्छ पौध केंद्र हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित समराहन फल संतति एवं प्रदर्शन केंद्र में स्थापित होगा। केंद्र स्थापित होने के बाद पौधों के लिए अमेरिका और इटली सहित अन्य देशों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
country first clean plant center will be established in Samrahan of Mandi Himachal
हिमाचल के मंडी स्थित समराहन फल संतति एवं प्रदर्शन केंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के मंडी स्थित समराहन फल संतति एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) में देश का पहला स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित होगा। एशियन विकास बैंक की मदद से शुरू किए गए क्लीन प्लांट प्रोग्राम के तहत स्थापित होने वाले पौध केंद्र के लिए शुरुआती सर्वे पूरा हो गया है। केंद्र से हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के बागवानों को वायरस रहित उन्नत किस्म के सेब सहित अन्य फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। केंद्र स्थापित होने के बाद पौधों के लिए अमेरिका और इटली सहित अन्य देशों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। वहीं, बागवानों को आयातित पौधों की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाले वायरस मुक्त पौधे 4 गुणा तक सस्ते मिलेंगे और क्वारंटीन की जरूरत भी नहीं होगी।

विज्ञापन

मौजूदा समय में बागवान प्रति पौधे की औसत कीमत करीब 700 से 800 रुपये चुकाते हैं। स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित होने के बाद एक पौधा 150 से 200 रुपये में मिलेगा। अकेले हिमाचल में हर साल करीब एक करोड़ पौधे विदेशों से आयात होते हैं। बागवानी विकास परियोजना के तहत बागवानी विश्वविद्यालय नौणी सोलन में स्थापित वायरस फ्री टेस्टिंग लैब की तर्ज पर स्वच्छ पौध केंद्र में भी हाईटेक लैब स्थापित होगी। इसमें हर पौधे की जांच कर वायरस मुक्त का प्रमाणीकरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीन प्लांट प्रोग्राम के तहत देश का पहला स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करने के लिए मंडी स्थित समराहन पीसीडीओ का चयन किया गया है। शुरुआती सर्वे हो गया है। केंद्र स्थापित होने के बाद बागवानों को उन्नत किस्म के वायरस फ्री पौधे 4 गुणा तक सस्ते उपलब्ध करवाए जाएंगे- जगत सिंह नेगी, उद्यान मंत्री

विज्ञापन

यह होगा लाभ
  1. कम जगह में लगाए जा सकेंगे अधिक पौधे
  2. सामान्य की तुलना में जल्दी मिलेंगे फल
  3. अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी फलों की गुणवत्ता
  4. वायरस मुक्त होने से बीमारियों का खतरा नहीं

ऑस्ट्रेलिया जाकर हासिल की थी जरूरी जानकारी
स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करने के लिए कृषि मंत्रालय, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, एडीबी के प्रतिनिधियों के साथ बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सहित 12 सदस्यीय टीम ऑस्ट्रेलिया गई थी। दल ने मेलबर्न और सिडनी के बागवानी विश्वविद्यालय एवं शोध केंद्रों का दौरा कर स्वच्छ पौधा केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed